उनकी हुक़ूमत__

चलती है दिल के शहर में यूँ हुक़ूमत उनकी__
बस जो भी उसने कह दिया दस्तूर हो  गया__ 
Click Here For More Posts ! 
©Lines_By_Kw

ख़्वाहिशों की जलावन__

कड़कड़ाती बैचेनी की सर्द रातों में__ 
ख़्वाहिशों की जलावन से तप रहा है, चाँद__ 
Untold Feelings 
©#Lines_By_Kw

बचपन__

जवान समझ की अधेड़बुन के दरमियाँ__
अब अल्हड़ बचपन ग़द्दर मचाता है__
Untold Feelings
©#Lines_By_Kw

मैं लिखूं और तुम पढ़ो__

मैं लिखूं और तुम पढ़ो__
इससे ज़्यादा, मेरे शब्दों ने; कभी चाहा ही नहीं__  
Untold Feelings 
©#Lines_By_Kw

बेख़बर मैं__


ढूंढ़ता हूँ मैं, अपनी ही ख़ामोशी को__
बेख़बर मैं, इस दुनिया की बातों से__  
Untold Feelings 
©#Lines_By_Kw

ताल्लुक का हुनर__

दरख्तों से, ताल्लुक का हुनर सीख ले इंसान__

जड़ों में ज़ख्म लगते हैं, टहनियाँ सूख जाती हैं__ 

Untold Feelings 

©#Lines_By_Kw

फ़क़ीर-नवाब__

 दिल की ना सुनना, ये फ़क़ीर कर देगा__
यें जो उदास बैठे हैं ना, नवाब थे कभी__ 
©#Lines_By_Kw

देखते ही...__

आँखों ने देखते ही उसे ग़ुल मचा दिया__
तय तो यही हुआ था कि रोना नहीं है आज__  
Untold Feelings 
©Lines_By_Kw 

मौक़ूफ़__

मौक़ूफ़, अकेला चाँद ही तो नही__
अल्फाज भी है; तुझ'पे__  
Untold Feelings 
मौक़ूफ़-- dependent
©#Lines_By_Kw

ख़लिश__

अज़ीब ख़लिश है ये;
तेरे बगैर ये चाँद, सब से खफ़ा हो जाता है__ 
Untold Feelings 
©Lines_By_Kw
ख़लिश--Perturbation/चुभन

थाम मेरा हाथ__

जरा, और कसकर थाम मेरा हाथ__
अंदेशा कुछ दोराहे का सा हुआ है__
©#Lines_By_Kw

वो शख़्स क़िताबी सा__

एक शख़्स किताबों जैसा है__
वो शख़्स जुबानी याद हुआ__ 
©#Lines_By_Kw 
 

ये तज़ुर्बा__

मेहरबानी, जिंदगी की बाकी है अभी__
लम्हें अब के, तजुर्बों के नाम है__  
©#Lines_By_Kw

यें इम्तेहाँ__

सबूत है यें, क़दम-क़दम पर इम्तेहाँ__
कि पड़ाव जिंदगी का, बेहतरीन होगा__ 
Untold Feeling 
©#Lines_By_Kw

मेरी ख़ामोशी__

बेज़ुबां महफ़िल में शोर होने लगा है__
न जाने कौन पढ़ गया, ख़ामोशी मेरी__
Untold Feelings 
©#Lines_By_Kw

सल्तनत__

शख्स, उसी के सुर; मेरे लश्कर से बगावती से है__
जीत कर सल्तनत, जिसके नाम करनी है __ 
Untold Feelings 
©#Lines_By_Kw
लश्कर--Army/ काफ़िला

ख़ामोशी__

बहुत दिन बाद उसकी कोरी आँखें देखी__
शायर हूँ जनाब, लिखी हुई ख़ामोशी पढ़ ली मैंने__
Untold Feelings 
©#Lines_By_Kw

नाराजग़ी__

तेरी नाराजग़ी वाज़िब है, मेरे दोस्त__
मैं भी खुश नहीं खुद से, आजकल__
Untold Feelings 
©#Lines_By_Kw

वक्त और ख़्वाहिशें__

ये फ़िज़ाएं कुरेदती है, वक्त और ख़्वाहिशें__
ख़्वाहिशें जो है, मुझसे तुझे और तुझसे मुझे__
Untold Feelings By Kw 
©#Lines_By_Kw 

एक ख़्वाहिश__

मुझको न सिखाओ जीने,
के सलीके__
इस ख़्वाहिश में ही मैं ,
सौ मौत मरा हूँ__ 
Untold Feelings By Kw  
©#Lines_By_Kw 

तैरा न था__

चलते-चलते सूखा जो दरिया न था,
घिरा था बादल मगर बरसा न था__
डूब कर उछला नहीं जो एक बार,
डूबा ही था वो कभी तैरा न था__ 
Untold Feelings 
©Lines_By_MrSachdeva 

एक शहर__

एक मिट्टी का घर है, इक गली है जो फ़क़त__
घूमती रहती है,
शहर है कोई; मेरे सर में बसा है शायद__
Untold Feelings
©#Lines_By_Kw

इस साल की ख़्वाहिशें__


मन्नत के धागे, ऐ साल तुझे बाँध देता हूँ__
कि मेरे इस साल की ख़्वाहिशों पे रहम करना__ 
Untold Feelings 
©#Lines_By_Kw