बहुत थोड़ा__

काश कि कोई मेरा अपना, संभाल ले मुझको__
बहुत थोड़ा सा रह गया हूँ मैं, इस साल की तरह__
Untold Feelings 
©Lines_By_Kw

बग़ावत__

सुकूँ मिला था की सुबह होने लगी__
अंधेरा था ज़िंदगी में__
शायद इस लिए हर बात पे बग़ावत बेवजह होने लगी__
Untold Feelings 
©Lines_By_Kw

सियासत--आवाम__

सियासत, इस क़दर आवाम पे एहसान करती है__
पहले आँखें छीन लेती है,फिर चश्में दान करती है__
Untold Feelings
©#Lines_By_Kw

सियासत__

हर रोज की, इस गिरती सियासत के दरमियाँ__ 
मैं बचा लूँगा तुझको भी, बड़ी शिद्दत के साथ__
Untold Feelings
©#Lines_By_Kw

मेरी मंज़िल__

आँखों में रहा दिल में उतर कर नहीं देखा__
कश्ती के मुसाफ़िर ने समुंदर नहीं देखा__
जिस दिन से चला हूँ मेरी मंज़िल पे नज़र है__
आँखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा__

Untold Feelings
#Lines_By_Faraaz

तुम__

आज कल लिखता ही नहीं मैं, तन्हाई पे कुछ__
तुम याद बनकर हर वक़्त, मेरे साथ जो रहती हो__ 
Untold Feelings
©Lines_By_Kw

लफ्ज़__

हर आसान लफ्ज़, कठिन हो जाता है__
जब मेरी बातों में, ज़िक्र उनका आता है__
Untold Feelings 
©#Lines_By_Sanju

क़ाफ़िया__

अज़लों तक का  सफर अभी तो_
खुद से मुझे, अज़नबी ना रहने दे__
जोड़ क़ाफ़िया साथ मेरे कुछ, 
ख़्याल, ग़ज़ल,एक नज़्म मुझे कहने दे__
©#Lines_By_Kw 
अज़ल-- Eternity
क़ाफ़िया--Rhythm/Rhyme

चाँद__

वो भी आधी रात को निकलता है और मैं भी__
फिर क्यूँ उसे चाँद और मुझे आवारा कहते है लोग__
Untold Feelings
©#Lines_By_Kw

रिश्ता__

जाए तो, मैं उसे जाने भी नहीं देता__
रिश्ता बचा तो लेता हूँ, निभाता नहीं हूँ__
Untold Feelings
©#Lines_By_Kw

मंज़िलें__

मंज़िलों के गम में रोने से, मंज़िलें नहीं मिलती__
हौंसलें भी टूट जाते है, अक्सर उदास रहने से__
Untold Feeling 
©Lines_By_Kw

हौंसला__

कैसे कह दूँ थक गया हूँ मैं__
न जाने किस-किस का हौंसला हूँ मैं__
Untold Feelings 
©#Lines_By_Kw

एक सिकंदर ऐसा भी__

चाहत से फ़तेह करता है चाँद, लोगों के दिलों को__
एक सिकंदर ऐसा भी, जो लश्कर नहीं रखता__
Untold Feelings 

©#Lines_By_Kw
//लश्कर--Army/Encampment//

परिंदें__

आँधीं ने तोड़ दी है,दरख़्तों की टहनियां__
कैसे कटेगी रात_? परिंदें उदास है__
Untold Feelings
©#Lines_By_Jiva

नज़र__

ज़रूरी नहीं, हर बार तुम्हें लिखा जाए__
सुना है मेरी आँखों में, तुम साफ़ नज़र आते हो__
Untold Feelings 
©#Lines_By_Kw

मंज़िलें__

मुश्किल सफर, सौ रास्ते, सब धुंधले__ जाता कहाँ__?
गुमराह करके, दूर मुझसे मंज़िलें जा रही है__
Untold Feelings
©#Lines_By_Kw

शहर__

एक मिट्टी का घर है, इक गली है जो फ़क़त__
घूमती है रहती है, शहर है कोई; मेरे सर में बसा है शायद__
Untold Feelings
©#Lines_By_Kw

वजूद__

रूठा अगर तुझसे तो, इस अंदाज़ से रूठूँगा__
तेरे शहर की मिट्टी भी, मेरे वजूद को तरसेगी__
Youth's Untold
©#Lines_By_Kw

इंतेज़ार__

शाम बेचेहरा,अक़्स है इन्तेज़ारों का__
रहेगा आईने-मुद्दत ये जाने कब तलक__
Click Here For More Posts
©#Lines_By_Kw

पहरा__

ग़रीब लहरों पे पहरे बैठाये जाते है__
समन्दरों की कोई तलाशी नही लेता__
Untold Feelings
©#Lines_By_Kw

सज़ा__

ज़ुर्म में हम कमी करें भी, तो क्यों__!
तुम सजा में भी तो, कमी नहीं करते__
Untold Feelings
©Lines_By_Kw